पुरानी से पुरानी खांसी का रामबाण इलाज: 7 दिनों में जड़ से खत्म करने वाला आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा
आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में लोग शारीरिक और मानसिक बीमारियों से घिरे हैं, और बिना सोचे-समझे एलोपैथी पर निर्भर हो जाते हैं। हमारा हेल्थ ब्लॉग 'Healthier Ways of Life' प्राकृतिक, आयुर्वेदिक और स्वर विज्ञान पर आधारित सरल व सस्ते उपायों के ज़रिए आपको स्वस्थ जीवन की दिशा में मार्गदर्शन देता है। समझें जड़ों को और अपनाएँ सच्चे समाधान! नोट: ऊपर बाई ओर 3 लाईन को क्लिक करें, ब्लॉग के features देखें। धन्यवाद..!! गुगल ट्रांसलेट के फीचर्स से विश्व के सभी भाषाओं में देखें
यदि हाँ, तो आप अकेले नहीं हैं। यह समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, खासकर 35 की उम्र के बाद। लेकिन घबराइए मत – इसका एक सरल और असरदार घरेलू उपाय है, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में, हर सुबह कर सकते हैं।
कंधे की जकड़न और दर्द के कारण :
Frozen Shoulder (adhesive capsulitis)
मांसपेशियों में खिंचाव (Shoulder Muscle Strain)
शारीरिक श्रम या व्यायाम के दौरान लगी चोट
लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठना
शारीरिक निष्क्रियता या उम्र के साथ होने वाली कमजोरी
10 मिनट की सरल घरेलू थेरेपी – बिना दवा, बिना तेल
प्राकृतिक, प्रभावी और 100% सुरक्षित उपाय:
समय: सूर्योदय से पहले
स्थान: किसी समतल ऊंची दीवार के सामने
क्या करें: -
1. सुबह उठते ही बिना देरी किए, सीधे किसी दीवार के सामने खड़े हो जाएं।
2. अब जिस हाथ में दर्द है, उसे दीवार की ओर उठाएं (दर्द की चिंता किए बिना)।
3. हथेली को दीवार से टिकाकर उसे धकेलने की कोशिश करें।
4. जितनी शक्ति से दर्द सहन कर सकें, उतना बल लगाएं।
5. यह प्रक्रिया रूक-रूक कर 10 मिनट तक करें।
नियमितता ही सफलता की कुंजी है।
अगर आप इसे हर दिन लगातार 10-15 दिनों तक करते हैं, तो कंधे की जकड़न और दर्द पूरी तरह से गायब हो सकता है।
---
ठंडी सिकाई से मिलेगी अतिरिक्त राहत : -
बर्फ की ठंडी सेकाई (Cold Compress Therapy) भी इस दर्द में राहत देने में मददगार है:
एक सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेट लें।
सुबह और शाम 5 मिनट तक प्रभावित कंधे पर ठंडी सिकाई करें।
इससे सूजन कम होती है और दर्द तेजी से घटता है।
क्यों नज़रअंदाज न करें कंधे का दर्द
>यदि समय रहते इसका सही उपाय नहीं किया गया तो यह क्रोनिक बिमारी का रूप ले सकता है ।
वर्षों तक चलने वाला असहनीय दर्द, जो हाथ टूटने जैसे महसूस होता है, आपकी दिनचर्या को पूरी तरह बाधित कर सकता है।
निष्कर्ष : -
कंधे का दर्द और जकड़न कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है।
यदि आप समय रहते सही उपचार अपनाएं, तो बिना किसी दवा और खर्च के आप पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।
तो क्यों न आज से ही यह 10 मिनट का घरेलू उपाय अपनाया जाए?
- : लेखक : -
विजय कुमार कश्यप