हेल्थ चेक अप की आवश्यकता :
आज मंहगे शहरों में full body check upकराने जाएं तो किसी न किसी बिमारी का निकल जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं और फिर उससे उबरने के चक्कर में अन्य स्वास्थ्य संबंधी बाधाओं से घिर जाने में देर नहीं लगता।
स्वयं कैसे पता करें..? :
♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️
मनुष्य का शरीर एक आटोमैटिक
मशीन है, इसकी अपनी कार्य क्षमता है। उम्र दर उम्र
इसकी दक्षता स्वमेव कम होती जाती है किन्तु कुछ
सक्रिय प्राकृतिक प्रयासों और खान-पान की शैलियों
में बदलाव लाकर इसे maintain किया जा सकता
है। इसके लिए किसी बड़े हास्पिटल में जाकर चेक
अप कराने की जरूरत नहीं, अपना इम्यूनिटी स्कोर
हम निम्न प्रकार से जान सकते हैं - - -
अपने इम्यूनिटी स्कोर की गणना करें :
*No Constipation(रोज पेट साफ होना)
*No Excess Weight(ज्यादा वजन न होना)
*Clear Skin(त्वचा साफ होना)
*No Laziness(आलस्य का न होना)
*Strong Sense of Hunger(तेज भूख लगना)
*Sound Asleep (गहरी नींद आना)
*No pain in Body Parts
(शरीर के किसी भी अंग में दर्द न होना)
*Feeling Happiness all the time
(हर पल खुशी की अनुभूति)
*Uniform Warmth in the Body
(शरीर के सभी भागों में एक समान गर्माहट)
----उक्त सभी से अपना स्कोर जान कर इसकी
जांच का परीक्षण हम निम्न प्रकार से तीन क्रियाओं
को करके आसानी से मालूम कर लेते हैं - - - -
प्रक्रिया ऐसे प्रारम्भ करें :
क्रिया नं. - 1
बिल्कुल सीधे खड़े जाएं और किसी एक पैर के
घुटने को मोड़ अपने पेट से 90° बनाते हुए ऊपर
की ओर जांघ को उठा कर स्थिर रखें। घड़ी देखकर
30 सैकेंड तक रहना होता है। आगे इसी क्रिया को
दूसरे पैर से भी इतनी ही समय के लिए करें। इन
स्थितियों में कामयाब हैं तो फिर कमर से पैर तक
के लिए चेक-अप की कोई जरूरत नहीं है।
क्रिया नं. - 2
एकदम सीधे खड़े होकर अपने Body Weight
का 10% का वजन का किसी कपड़े में बांध एक
पोटली बना लें। ( 65 Kg वजन वाले के लिए
650 gm) किसी एक हाथ को शरीर से 90° बनाते
सीधा तान कर उस पोटली को घड़ी देखकर उठाए
रखें (30 सैकेंड तक के लिए) इसमें ध्यान यह देना
है कि मुठ्ठी की दिशा नीचे की ओर हो। फिर दूसरे
हाथ से भी इसी क्रिया को करके आजमाएं। दोनों
हाथों में बिना डगमगाए आप स्थिर रहते हैं तो
आपके बाजू में जितनी शक्ति चाहिए, उतनी है।
कहीं कोई चेकअप की जरूरत नहीं है।
क्रिया नं. - 3
आप किसी भी आराम की मुद्रा में बैठ कर
अपने मुख बन्द कर लें तथा किसी हाथ से दोनों
नासिका छिद्रों को बन्द कर श्वांस को रोकें और
देखें। घड़ी को देखते रहें। 30 से 60 सैकेंड तक
श्वांस को रोक कर रखने में सक्षम हैं तो श्वसन
संबंधी कोई रोग आपमें नहीं। दिल और फेफड़ा
बिल्कुल स्ट्रांग है।
********************************
निष्कर्ष :
इस प्रकार कोई अपने शरीर के वेलनेस और स्ट्रांगनेस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही उसे आगे किसी मेडिकल कंसल्टेंसी की जरूरत है अथवा नहीं इसका प्राइमरी संकेत मिल जाएगा।
आगे किसी लेख में अपने IMMUNITY
SCORE को घरेलू नुस्खों के अनुप्रयोग से पूर्णतया
Maintain रखने की बृहत चर्चा करेंगे। धन्यवाद।
लेखक : विजय कुमार कश्यप