https://healthierwaysoflife.blogspot.com THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

पुरानी से पुरानी खांसी का रामबाण इलाज: 7 दिनों में जड़ से खत्म करने वाला आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा

चित्र
  पुरानी और जिद्दी खांसी के लिए आयुर्वेदिक अमृत: एक अचूक घरेलू नुस्खा बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण आजकल खांसी की समस्या आम हो गई है। कई बार दवाइयां लेने के बाद भी खांसी पीछा नहीं छोड़ती। आयुर्वेद में रसोई में मौजूद मसालों को औषधि का दर्जा दिया गया है। आज हम एक ऐसे ही प्रभावी नुस्खे के बारे में जानेंगे जो सूखी और बलगम वाली, दोनों तरह की खांसी को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है।   आवश्यक सामग्री और उनका वैज्ञानिक महत्व : इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको निम्नलिखित छह चीजों की आवश्यकता होगी -    1. कसा हुआ अदरक (4 चम्मच): अदरक में 'जिंजरॉल' नामक सक्रिय तत्व होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गले की सूजन को कम करता है और संक्रमण से लड़ता है।   2. गुड़ (6 चम्मच): गुड़ फेफड़ों की सफाई करने के लिए जाना जाता है। यह एक 'एक्सपेक्टोरेंट' की तरह काम करता है, जो जमा हुए बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है।   3. अजवाइन (1 चम्मच): इसमें 'थायमोल' होता है जो श्वसन मार्ग को साफ करता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है।   4. का...

फेस मसाज (Face Massage) बिना क्रीम के : रिजल्ट पाएं 100%सेल्फी से अन्तर देखें

अपना मुखड़ा : सबको प्यारा 


अपना मुखड़ा किसे प्यारा नहीं लगता? हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा दमकता रहे, झुर्रियों से दूर और जवान बना रहे। बाजार में मिलने वाले महंगे क्रीम, सीरम या ट्रीटमेंट की जगह अगर कोई आसान, प्राकृतिक और बिल्कुल मुफ्त उपाय हो, तो क्यों न उसे अपनाया जाए?


यहाँ हम बता रहे हैं ऐसा ही एक उपाय: चेहरे की एक्सरसाइज़ यानी फेस मसाज बिना किसी क्रीम या तेल के। न कोई घरेलू सामग्री, न कोई झंझट – सिर्फ आपकी उंगलियाँ और 5-7 मिनट समय, सुबह और शाम।


👩कैसे करें और क्यों करें?


चेहरे की 43 मांसपेशियाँ (muscles) होती हैं, जो शरीर की दोनों बाहों की मांसपेशियों से करीब 8.5 गुना ज्यादा संवेदनशील होती हैं। इन्हें नियमित रूप से हल्की मसाज देना न सिर्फ चेहरे की चमक बढ़ाता है, बल्कि झुर्रियाँ, ढीलापन और बुढ़ापे के असर को भी रोकता है।

टिप: इस एक्सरसाइज़ को शुरू करने से पहले एक सेल्फी लें और 15-20 दिनों बाद फिर एक सेल्फी लें। फर्क खुद दिखेगा।


चेहरे की एक्सरसाइज़ स्टेप बाय स्टेप:

तैयारी: सबसे पहले चेहरा साफ़ पानी से धोकर सूती कपड़े से सुखा लें।


1. माथे की मसाज


उंगलियों से ललाट (forehead) पर हल्के दबाव के साथ ऊपर-नीचे और आड़ा-तिरछा फिसलाते हुए 10-15 बार मसाज करें।


2. भौहों की मसाज : 


दोनों भौहों पर उंगलियों से clockwise और anticlockwise गोलाई में दबाते हुए घुमाएं। 10-15 बार दोहराएं।


3. आंखों की एक्सरसाइज़ : 


आंखें पूरी खोलें और फिर पूरी ताकत से बंद करें। इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।


4. नाक की मसाज : 


नाक को सिकोड़ें जैसे किसी अप्रिय गंध से बचना हो। यह नाक और उसके आस-पास की मांसपेशियों को टोन करता है। 10-15 बार दोहराएं।


5. गालों की मसाज : 


हथेलियों से गालों को ऊपर की ओर गोलाई में घुमाएं जैसे सैलून में फेस मसाज होती है।
फिर मुंह में हवा भरकर उसे बाएं-दाएं घुमाएं। यह एक्सरसाइज़ गालों को टाइट बनाती है।


6. होंठ और मुंह की एक्सरसाइज़ : 


मुंह को सीटी बजाने जैसा बनाएं, फिर जोर से खोलें। इसे भी 10-15 बार दोहराएं।


7. ठुड्डी और गर्दन की एक्सरसाइज़ : 


खड़े होकर मुंह को जितना हो सके खोलें और गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं, फिर मुंह बंद करें। इसे 10-15 बार दोहराएं।


नियमितता ही सफलता की कुंजी है
 


सुबह और शाम 5-7 मिनट का यह आसान अभ्यास न सिर्फ आपके चेहरे को दमकता और जवान बनाएगा, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। 15 दिन में फर्क दिखेगा और 1 महीने में लोग आपसे पूछेंगे – "क्या कर रहे हो चेहरे पे?"

निष्कर्ष : 

अपना चेहरा हर कोई सुधारने में लगा है। चाहे बच्चा हो
या बूढ़ा। फिर क्यों आप इस रेश में पिछड़ रहे हैं..? 

चेहरे की बुढ़ापे को कहें अलविदा – बिना एक भी पैसा खर्च किए! 


          लेखक : विजय कुमार कश्यप

देखने के लिए स्क्रोल करें :

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

उम्र बढ़ने के साथ शरीर से ज्यादा मन जिम्मेवार है यौन दुर्बलता हेतु : नित्य नाड़ी शोधन कर इच्छा को बलवान बनायें

नीम और हल्दी का सही उपयोग करके टाइप 2 डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करें – प्राकृतिक और असरदार उपाय

गर्मी के दिनों में चना सत्तू खाने के फायदे - एक संपूर्ण गाइड

अनुशासित मन-मस्तिष्क ही राज है स्वस्थ रहने का

टाईप 2 शुगर से बचाव (Type 2 Sugar prevention) का आसान और बेहतर उपाय

कान दर्द की समस्या: पाएं असरदार आयुर्वेदिक समाधान

गहरी नींद से खुद-ब-खुद ठीक होने लगती हैं ये बीमारियाँ : फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे

गर्मी और सर्दी की संवेदनशीलता का स्वास्थ्य पर प्रभाव : जानिए बचाव के उपाय