https://healthierwaysoflife.blogspot.com THE HEALTH JOURNAL written and designed by VIJAY K KASHYAP

पुरानी से पुरानी खांसी का रामबाण इलाज: 7 दिनों में जड़ से खत्म करने वाला आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा

चित्र
  पुरानी और जिद्दी खांसी के लिए आयुर्वेदिक अमृत: एक अचूक घरेलू नुस्खा बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण आजकल खांसी की समस्या आम हो गई है। कई बार दवाइयां लेने के बाद भी खांसी पीछा नहीं छोड़ती। आयुर्वेद में रसोई में मौजूद मसालों को औषधि का दर्जा दिया गया है। आज हम एक ऐसे ही प्रभावी नुस्खे के बारे में जानेंगे जो सूखी और बलगम वाली, दोनों तरह की खांसी को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है।   आवश्यक सामग्री और उनका वैज्ञानिक महत्व : इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको निम्नलिखित छह चीजों की आवश्यकता होगी -    1. कसा हुआ अदरक (4 चम्मच): अदरक में 'जिंजरॉल' नामक सक्रिय तत्व होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गले की सूजन को कम करता है और संक्रमण से लड़ता है।   2. गुड़ (6 चम्मच): गुड़ फेफड़ों की सफाई करने के लिए जाना जाता है। यह एक 'एक्सपेक्टोरेंट' की तरह काम करता है, जो जमा हुए बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है।   3. अजवाइन (1 चम्मच): इसमें 'थायमोल' होता है जो श्वसन मार्ग को साफ करता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है।   4. का...

पीठ दर्द की समस्या : करें ये सरल उपाय और पायें तत्काल राहत


पीठ दर्द की समस्या : करें ये आसान उपाय और पायें तत्काल राहत

घंटों कुर्सी पर बैठना, गलत तरीके से सोना, लगातार मिहनत करते - करते थक जाना , वजन उठाना या भावनात्मक तनाव—इन सबका सीधा असर पीठ पर पड़ता है। नतीजतन, बहुत से लोग अक्सर "पीठ दर्द" से जूझते रहते हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि कुछ घरेलू और सरल तकनीकों से आप इस दर्द को बहुत हद तक तुरंत कम कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिसमें न दवा चाहिए, न तेल, न मसाज, बस थोड़ी समझदारी और दीवार का सहारा!


मुख्य उपाय : दीवार के सहारे किसी व्यक्ति के दोनों पैरों से दबाव दिलवाकर दर्द हटाएँ

कैसे करें?

  • किसी शांत कमरे में एक मजबूत दीवार के सामने खड़े हो जाएँ।

  • अब पेट के बल लेटें, हथेलियों को एक-दूसरे पर रखकर सीने से चिपकाएँ।

  • अब एक व्यक्ति (जिसका आप वजन सह सके) दीवार का सहारा लेकर खड़ा हो जाए, और अपने दोनों पैर इस प्रकार रखें कि वह गिरने न पाए।

  • अब वह व्यक्ति धीरे-धीरे अपने पैरों का वजन आपकी पीठ पर देकर आगे-पीछे चलते रहे।

  • जांघों से लेकर कंधों के नीचे तक, लेकिन गर्दन और सिर को छोड़ते हुए, धीरे-धीरे 8 से 10 मिनट तक दबाव बना कर चलते रहे। 

लाभ:

  • दबाव से रीढ़ की हड्डियाँ एक सीध में आती हैं और अंदर की गैस या जकड़न बाहर निकलती है।

  • कभी-कभी "कट-कट" जैसी हल्की आवाजें आती हैं, जो रीढ़ की अकड़न खुलने का संकेत है।

  • इस प्रक्रिया के बाद शरीर में इतनी राहत मिलती है कि व्यक्ति को तुरंत नींद आने जैसी शांति महसूस होती है।

  • यह उपाय खासकर पुराने पीठ दर्द, भारीपन और तनाव के लिए अत्यंत लाभकारी है।


जब कोई व्यक्ति न मिले तो ये करें : Self Massage via Bed-Edge

कैसे करें?

  • बेड के किनारे पर लेटें, इस तरह कि आपकी पीठ नीचे की ओर हल्की झुकी हो और सिर ऊपर रहे।

  • अब धीरे-धीरे पीठ को इधर-उधर रगड़ें, खासकर जहाँ दर्द अधिक हो।

  • यह क्रिया 5 से 7 मिनट तक करें

लाभ:

  • यह एक प्राकृतिक स्वयं-मालिश (Self-Massage) का काम करता है।

  • पीठ की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बढ़ता है और दर्द का केंद्र धीरे-धीरे शांत हो जाता है।


नैचुरोपैथी से राहत दिलाने वाले और उपाय:

1. गर्म पानी की बोतल या नम तौलिया सेक:

गर्म पानी की बोतल को दर्द वाले हिस्से पर रखें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियों की अकड़न खुलती है।

2. सरसों तेल और लहसुन की मालिश:

5-6 लहसुन की कलियों को सरसों तेल में गर्म करें। ठंडा होने पर इस तेल से हल्के हाथों से मालिश करें। यह दर्द को जल्दी खत्म करता है।

3. अर्धशलभासन (Half Locust Pose):

यह आसन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और दर्द में राहत देता है। पेट के बल लेटकर एक पैर को ऊपर उठाएँ, कुछ सेकंड रोकें और फिर नीचे करें। फिर दूसरा पैर।


निष्कर्ष:

पीठ दर्द की समस्या केवल हड्डियों की नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की देन होती है। ऊपर बताए गए उपायों को आजमाकर आप न केवल दर्द से राहत पा सकते हैं, बल्कि दीर्घकालिक रूप से पीठ को स्वस्थ भी बना सकते हैं।

और सबसे खास बात, जब पीठ सीधी और हल्की होती है, तो पाचनतंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।

रीढ़ की हड्डी और तंत्रिका तंत्र के सुचारू रूप से काम करने से पेट की समस्याएँ जैसे गैस, अपच और कब्ज भी दूर होती हैं


तो आइए, अपनाइए प्राकृतिक उपाय और बनाइए पीठ और पाचन – दोनों को मजबूत।
स्वस्थ पीठ, स्वस्थ जीवन।

लेखक : विजय कुमार कश्यप 

देखने के लिए स्क्रोल करें :

इन सरल अभ्यासों और रसोई की खानपान से दिमाग को बनायें शार्प

शरीर खुद ही करता है सभी रोगों का इलाज | जानें प्रकृति के अद्भुत रहस्य और प्राकृतिक उपचार

उम्र बढ़ने के साथ शरीर से ज्यादा मन जिम्मेवार है यौन दुर्बलता हेतु : नित्य नाड़ी शोधन कर इच्छा को बलवान बनायें

नीम और हल्दी का सही उपयोग करके टाइप 2 डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करें – प्राकृतिक और असरदार उपाय

गर्मी के दिनों में चना सत्तू खाने के फायदे - एक संपूर्ण गाइड

अनुशासित मन-मस्तिष्क ही राज है स्वस्थ रहने का

टाईप 2 शुगर से बचाव (Type 2 Sugar prevention) का आसान और बेहतर उपाय

कान दर्द की समस्या: पाएं असरदार आयुर्वेदिक समाधान

गहरी नींद से खुद-ब-खुद ठीक होने लगती हैं ये बीमारियाँ : फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे

गर्मी और सर्दी की संवेदनशीलता का स्वास्थ्य पर प्रभाव : जानिए बचाव के उपाय